उत्तराखंड ताज़ा

सोमेश्वर में देव पूजन कार्यक्रम में शामिल हुईं खेल मंत्री रेखा आर्या, धार्मिक विरासत के संरक्षण पर दिया जोर

मानसखंड माला योजना से तीर्थ स्थलों का होगा विकास, पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जीतब स्थित श्री हरज्यू मंदिर में आयोजित देव पूजन वैशी कार्यक्रम में मंगलवार को प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ धार्मिक आस्था के केंद्रों के संरक्षण और संवर्धन के लिए भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि मानसखंड माला योजना के तहत प्रदेश के प्रमुख तीर्थ स्थलों का जीर्णोद्धार और समग्र विकास किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि इस योजना से जहां एक ओर धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। उन्होंने दोहराया कि देवभूमि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को सहेजना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और इस दिशा में निरंतर ठोस प्रयास किए जा रहे हैं।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान विनोद बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य विनोद मेहरा, मंदिर कमेटी के संरक्षक नवीन चंद्र सिंह बोरा, उपाध्यक्ष मोहन नाथ, कोषाध्यक्ष हीरा सिंह बोरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य दीवान राम, पूर्व ग्राम प्रधान दीवान राम, बृजेश जोशी, कैलाश चंद्र जोशी, प्रकाश सिंह बोरा, सहकारिता बैंक अध्यक्ष सुरेश बोरा, ललित सिंह बोरा, कमल सिंह बोरा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!