उत्तराखंड ताज़ा

कौशल विकास से बदलेगी युवाओं की तकदीर, मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया बड़ा ऐलान

देहरादून में DDU-GKY कार्यक्रम का शुभारंभ, युवाओं को यूनिफॉर्म वितरित कर रोजगार से जोड़ने का दिया भरोसा

देहरादून, 10 अप्रैल 2026। उत्तराखंड के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और ठोस कदम बढ़ाया है। कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने शुक्रवार को देहरादून स्थित ‘यूथ एजुकेशनल सोसाइटी’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए कौशल विकास को सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

इस अवसर पर मंत्री ने दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्य योजना (DDU-GKY) के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवाओं को यूनिफॉर्म वितरित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीब युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें नियमित और सम्मानजनक रोजगार से जोड़ना है।

मंत्री चौधरी ने कहा कि ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित यह योजना प्रदेश के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खोल रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं को रोजगार के ठोस अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “कौशल विकास ही आत्मनिर्भर उत्तराखंड की मजबूत नींव है। युवाओं को चाहिए कि वे अनुशासन, समर्पण और मेहनत के साथ प्रशिक्षण लेकर अपने भविष्य को संवारें।

मंत्री ने ‘यूथ एजुकेशनल सोसाइटी’ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निजी संस्थानों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय से ही कौशल विकास के लक्ष्य को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सकता है। ऐसे प्रयास प्रदेश में रोजगार सृजन को नई गति देंगे।

इस दौरान कार्यक्रम में सोसाइटी के अध्यक्ष अरुण चमोली, संस्थान के पदाधिकारी, प्रशिक्षकगण, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!