
टिहरी गढ़वाल। फोर्टिफाइड चावल की अनुपलब्धता के चलते दिसंबर 2025 के खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ा दी गई है। जिला पूर्ति अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनोज कुमार डोभाल ने बताया कि दिसंबर माह का चावल वितरण समय पर नहीं हो सका, जिस कारण अब राशन कार्डधारक 15 फरवरी 2026 तक दिसंबर 2025 का खाद्यान्न प्राप्त कर सकेंगे।
जिला पूर्ति अधिकारी ने जानकारी दी कि इसके साथ ही जनवरी एवं फरवरी 2026 के खाद्यान्न वितरण की अवधि भी 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है, ताकि सभी पात्र लाभार्थी समय रहते अपना राशन प्राप्त कर सकें।
उन्होंने जनपद के समस्त राशन कार्डधारकों से अपील की है कि वे अपने-अपने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान से निर्धारित तिथि तक खाद्यान्न अवश्य प्राप्त कर लें। राशन का वितरण बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के माध्यम से किया जाएगा।



