Blogउत्तराखंड पुलिस

थानाध्यक्ष थत्यूड़ ने आगामी लोकसभा चुनाव के संदर्भ में समस्त ग्राम प्रहरियों के साथ आयोजित की गोष्ठी 

थत्यूड़। सोमवार को थाना थत्यूड़ पर आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत थाना क्षेत्र के समस्त ग्राम प्रहरियों की थानाध्यक्ष थत्यूड़ विनोद कुमार द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गई।

गोष्ठी में समस्त ग्राम प्रहरियों को आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा वी0सी0 के माध्यम से दिए गए सभी आदेश व निर्देशो से अवगत कराते हुए उनका पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।

आगामी लोकसभा चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने में पूर्ण सहयोग प्रदान किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। चुनाव ड्यूटी हेतु तैयारी हालत में रहें एवं यातायात के नियमों के पालन करने व नशे के प्रति अभियान के सम्बन्ध में जागरुक किया गया एवं अवैध अफीम खेती की सूचना, अवैध शराब, मादक पदार्थो व गांव में होने वाली घटनाओं के सम्बन्ध में व किरायेदार सत्यापन फड,फेरी, कबाडी के सत्यापन करने हेतु थाना हाजा को अवगत कराने के सम्बन्ध मे निर्देशित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!