ताज़ा ख़बर

मसूरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान: मंत्री गणेश जोशी ने दीपावली से पहले स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया

मसूरी में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का आयोजन, मंत्री गणेश जोशी ने स्वदेशी अपनाने का आह्वान किया

  • दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी में राहत दी।
  • प्रदेश में 4 लाख 69 हजार महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका चला रही हैं।
  • प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” अभियान से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा।
  • युवाओं से स्टार्टअप और स्वरोजगार में सक्रिय योगदान का आह्वान।

देहरादून, 17 अक्टूबर: मसूरी विधानसभा के लिए आयोजित आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन राजपुर रोड स्थित एक निजी होटल में किया गया।

कार्यक्रम में मंत्री गणेश जोशी ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “स्वदेशी अपनाना केवल आर्थिक निर्णय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय कर्तव्य है।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “वोकल फॉर लोकल” अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मंत्री ने बताया कि दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को जीएसटी में छूट देकर बड़ा उपहार दिया है।

उन्होंने प्रदेश की 4 लाख 69 हजार महिलाओं का उदाहरण देते हुए कहा कि ये महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका चला रही हैं, जिनमें से 1 लाख 65 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। मंत्री जोशी ने कहा, “महिलाओं का सशक्तिकरण ही परिवार और समाज को मजबूत बनाता है।”

मंत्री ने आत्मनिर्भर भारत अभियान को प्रधानमंत्री के “वोकल फॉर लोकल” संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रभावशाली माध्यम बताया और सभी से दीपावली और आगामी त्योहारों में स्वदेशी उत्पादों को खरीदने का संकल्प लेने का आग्रह किया।

राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देश का हर नागरिक अब वोकल फॉर लोकल की भावना से जुड़कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बना रहा है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्टार्टअप इंडिया, स्किल इंडिया, डिजिटल इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी पहलों से जुड़कर अपने कौशल को स्वरोजगार में बदलें।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, राज्यमंत्री कैलाश पंत, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, राजीव गुरुंग, रजत अग्रवाल, निरंजन डोभाल, आशीष थापा, अरविंद डोभाल, भावना चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!