उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड

SDM धनोल्टी ने किया सुआखोली -अलमस-भवान मार्ग का निरीक्षण,गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश।

थत्यूड़। आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए मोटर मार्गो को दुरुस्त करने की कार्यवाही निरंतर गतिमान है। उपजिलाधिकारी धनोल्टी सोमवार को चारधाम यात्रा मार्ग सुआखोली -अलमस-भवान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान तीर्थ यात्रियों द्वारा सुआखोली -अलमस-भवान मोटर मार्ग का व्यापक स्तर पर उपयोग किया जाता है। जिस हेतु इस मोटर मार्ग को दुरुस्त रखन अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग की थत्यूड़ डिवीज़न के अधिशासी अभियंता को निर्माणाधीन सड़क मार्ग के कार्य को समय अंतर्गत गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए है। ताकि तीर्थ यात्रियों की यात्रा को सुगम व आरामदायक बनाया जा सके। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!