थत्यूड

थत्यूड़ में ‘सप्त शक्ति संगम’ : महिला शक्ति का अद्भुत समागम, 123 महिलाओं ने दिखाई सक्रिय भागीदारी

123 महिलाओं ने दी सक्रिय उपस्थिति, कुटुंब प्रबोधन से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक विषयों पर हुई सार्थक चर्चा

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। सरस्वती शिशु मंदिर थत्यूड़ में शनिवार को सप्त शक्ति संगम कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बालिका इंटर कॉलेज थत्यूड़ की प्रधानाचार्य उषा मेहरा तथा राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ की प्रोफेसर संगीता कैंतुरा ने शिरकत की। संचालन का दायित्व संगीता पवार और संध्या नौटियाल ने निभाया, जबकि प्रश्नोत्तरी का संचालन पूजा परमार एवं संकल्पकर्ता के रूप में अंजू नौटियाल मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वैश्विक परिवारवाद (वसुधैव कुटुंबकम), पर्यावरण संरक्षण, नारी जागृति, नागरिक कर्तव्य तथा स्व-अस्तित्व के बोध जैसे विषयों पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने समाज में महिलाओं की भूमिका को अनूठा बताते हुए कहा कि बच्चों में संस्कार और चरित्र निर्माण की प्रथम शिक्षक “मां” ही होती है, इसलिए महिलाओं को युवा पीढ़ी के भविष्य को मजबूत बनाने हेतु निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम में क्षेत्र की 123 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न गतिविधियों में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को सफल बनाया।

मुख्य वक्ताओं ने महिलाओं से आह्वान किया कि वे न केवल अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें बल्कि परिवार एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन का नेतृत्व भी करें, ताकि समर्थ महिलाएं—समर्थ समाज का निर्माण संभव हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!