थत्यूड

राष्ट्रीय एकता दिवस पर थत्यूड़ में ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर एकता दिवस मनाया गया, विधायक ने दिखाई हरी झंडी

 रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी)। देश के लौहपुरुष एवं प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर थाना थत्यूड़ पुलिस की ओर से राजकीय महाविद्यालय थत्यूड़ में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस मौके पर ‘रन फॉर यूनिटी’ मैराथन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने हरी झंडी दिखाकर किया।

राष्ट्रीय एकता और नशा मुक्ति की दिलाई शपथ

इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं, अध्यापकों, जनप्रतिनिधियों और पुलिस प्रशासन को राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की सैकड़ों रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ किया। विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी निभाएं।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

मैराथन दौड़ में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस मौके पर तहसीलदार बिरम सिंह पंवार,थाना अध्यक्ष महावीर सिंह रावत, महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विजेंद्र लिंगवाल, धनोल्टी चौकी प्रभारी नवल किशोर गुप्ता, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता आलोक कुमार, लोक निर्माण विभाग के ईई राजेंद्र कुमार, जिला पंचायत सदस्य सबिता देवी सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!