टिहरी गढ़वाल

जिला पंचायत व क्षेत्र प्रमुख चुनाव की तैयारियां तेज, ब्लॉकवार अधिकारी तैनात

टिहरी गढ़वाल। राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखंड के निर्देशों के क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, ज्येष्ठ उप प्रमुख एवं कनिष्ठ उप प्रमुख पदों के निर्वाचन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के अंतर्गत जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिका खंडेलवाल द्वारा जनपद में निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद हेतु अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा पीडी, डीआरडीए पुष्पेंद्र सिंह चौहान को आरक्षित सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किया गया है।

इसी क्रम में क्षेत्र पंचायत स्तर पर भी विकास खंडवार सहायक निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है:

  • भिलंगना: अधिशासी अभियंता, ग्रामीण निर्माण विभाग, घनसाली – आशीष बहुगुणा
  • कीर्तिनगर: अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, देवप्रयाग – नरेशपाल सिंह
  • देवप्रयाग: अधिशासी अभियंता, जल निगम – दौलत राम बेलवाल
  • प्रतापनगर: जिला पर्यटन अधिकारी – सोबत सिंह राणा
  • जौनपुर: अधिशासी अभियंता, लोनिवि, थत्यूड़ – सोनू त्यागी
  • जाखणीधार: अधिशासी अभियंता, विद्युत विभाग, नई टिहरी – दीपक पाल आर्य
  • नरेन्द्रनगर: मुख्य कृषि अधिकारी – विजय देवराड़ी
  • थौलधार: अधिशासी अभियंता, जल संस्थान – प्रशांत भारद्वाज
  • चंबा: अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई – जातेश सैनी

प्रत्येक विकास खंड में एक-एक रिजर्व अधिकारी की भी तैनाती की गई है ताकि किसी आकस्मिक स्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया बाधित न हो। जिला प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!