
थत्यूड। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड के ब्लॉक सभागार में ब्लॉक प्रशासक सीता रावत की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में 23 मार्च को होने वाले ‘3 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और विकासखंड के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भाग लिया। खंड विकास अधिकारी अर्जुन सिंह रावत ने जानकारी दी कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां आम जनता को सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार की तीन वर्षों की उपलब्धियों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी-अपनी योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। इसके अलावा, मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया जाएगा, और राज्य की लोक परंपराओं एवं लोक संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा।
बैठक में लोक निर्माण विभाग के ईई सोनू कुमार त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, रमेश लेखवार, खेमराज भट्ट, ओमप्रकाश गौड़, रविंद्र रावत, शिवदास, जयप्रकाश नौटियाल, विजय थपलियाल, उज्जैन सिंह रावत, सुनील चमोली सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।