राजनीतिराष्ट्रीय

PM मोदी बोले धर्म व जाति से ऊपर है योग, किसी दायरे को बांध कर ना रखें

ranchi 1560974123
रांची:  प्रति वर्ष 21 जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस भारत समेत दुनिया भर में मनाया जा रहा है। योग दिवस के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रांची के प्रभात तारा मैदान से संबोधित कर रहे हैं।। उनके साथ राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास भी मौजूद हैं। यहां पीएम के साथ करीब 28 हजार लोग योग कर रहे हैं। 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर देश और दुनिया भर में योग के कार्यक्रम हो रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह हरियाणा के रोहतक में और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह राजपथ पर योग करेंगे। रांची में योग कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पीएम मोदी दिल्ली से विशेष विमान से गुरुवार रात रांची पहुंचे।
पीएम मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र महासभा में इस दिवस को मनाने का फैसला किया गया। यह दिवस 2015 से मनाया जा रहा है। इस साल 5वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय ‘हृदय के लिए योग’ (योगा फॉर हार्ट) रखा गया है। रांची में योग स्थल पर प्रवेश करने के लिए 11 प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। योग शिविर में आने वालों के लिए मुफ्त बस सेवा मध्य रात्रि से शुरू की गई। 
योग कार्यक्रम  Live Updates :-
  • इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (आईटीबीपी) के जवान उत्तरी लद्दाख में 18000 फीट की ऊंचाई पर बर्फ से लदे पहाड़ पर माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग कर  रहे हैं। 
  • केंद्रीय गृह मंत्री योग दिवस के अवसर पर हरियाणा के रोहतक पहुंचे जहां उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ योग कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस मौके पर हरियाणा कैबिनेट के कई मंत्रियों के अलावा आम जनता ने भी इसमें शिरकत की।
  • लोकसभा स्पीकर ओम बिरला संसद भवन के प्रांगण में कर रहे हैं योग। स्पीकर के साथ बड़ी संख्या में सांसद और संसद भवन के कर्मचारी भी योग कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।
  • मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें बड़ी संख्या में लोग पहुचे हैं। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी भी इस योग कार्यक्रम में भाग ले रही हैं।
  • छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में तैनात इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस के जवान कोंडागांव में योग कर रहे हैं। इस अवसर पर राज्य के कई हिस्सों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
  • मुंबई में पश्चिमी नौसेना डॉकयार्ड में आईएनएस विराट (डिक्मिशनड) के ऑन-बोर्ड पर योग का प्रदर्शन किया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!