उत्तराखंड

कलेक्ट्रेट परिसर में अमर शहीदों को नमन, दो मिनट का मौन रख दी श्रद्धांजलि

रुद्रप्रयाग। स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की स्मृति में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर में श्रद्धा और सम्मान के साथ दो मिनट का मौन रखा गया। जिला प्रशासन द्वारा शहीदों के बलिदान को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

 

इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आज़ादी असंख्य वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और सर्वोच्च बलिदान का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहीदों ने अपने प्राणों की आहुति देकर राष्ट्र को स्वतंत्रता दिलाई, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

 

जिलाधिकारी ने कहा कि शहीदों का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और त्याग की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे शहीदों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ करें।

 

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, जिला सूचना अधिकारी वीरेश्वर तोमर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित जिला कार्यालय के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!