उत्तराखंड ताज़ा

जाखनीधार की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी को एससी आयोग सदस्य की जिम्मेदारी

नई टिहरी (मुकेश रतूड़ी) : जाखनीधार की निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी को उत्तराखंड एससी आयोग का सदस्य नामित किया गया है। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न दायित्वों का वितरण शुरू किए जाने के क्रम में यह नियुक्ति की गई है। आदेश विधिवत जारी होने के साथ ही संगठन और समर्थकों में खुशी की लहर है।

 

सुनीता देवी वर्ष 2019 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख चुनी गई थीं। उनके पति विजय दास जिले के वरिष्ठ पत्रकार हैं।

 

नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, संगठन महामंत्री अजेय कुमार, जिलाध्यक्ष उदय रावत सहित सभी मंत्रियों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

 

इसी क्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता राम कुमार कठैत को उद्योग मित्र का सदस्य नामित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!