थत्यूड

थत्यूड़ में विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी खेल महाकुंभ, अंडर-19 वर्ग की प्रतिस्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

100 व 200 मीटर दौड़, खो-खो और 800 मीटर स्पर्धाओं में विभिन्न न्याय पंचायतों के खिलाड़ियों ने हासिल किए शीर्ष स्थान

थत्यूड़। युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज थत्यूड़ के खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी विधानसभा स्तरीय खेल महाकुंभ (विधानसभा धनोल्टी) के द्वितीय दिवस अंडर-19 वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिताएं उत्साह और प्रतिस्पर्धा के माहौल में संपन्न हुईं।

100 मीटर बालक वर्ग में कर्तव्य पाल (न्याय पंचायत मखडेत) ने प्रथम, सौरव रावत (न्याय पंचायत खेड़ा) ने द्वितीय तथा शिवांश (न्याय पंचायत स्यालसी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर बालिका वर्ग में शिवानी (न्याय पंचायत खेड़ा) प्रथम, नव्या (न्याय पंचायत स्यालसी) द्वितीय और सिमरन (न्याय पंचायत सरोट) तृतीय स्थान पर रहीं।

200 मीटर बालक वर्ग में सौरव (न्याय पंचायत खेड़ा) ने प्रथम, शिवांश (न्याय पंचायत स्यालसी) ने द्वितीय तथा विशाल (न्याय पंचायत भरवा काटल) ने तृतीय स्थान हासिल किया।
खो-खो बालिका वर्ग में न्याय पंचायत स्यालसी की टीम प्रथम, सरोट द्वितीय तथा खेड़ा की टीम तृतीय स्थान पर रही।

800 मीटर बालिका वर्ग में कनिष्का (न्याय पंचायत स्यालसी) प्रथम, अनामिका (न्याय पंचायत खेड़ा) द्वितीय तथा सुनीता (न्याय पंचायत भरवा काटल) तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं 800 मीटर बालक वर्ग में धर्मेन्द्र (न्याय पंचायत मखडेत) ने प्रथम, अर्जुन (न्याय पंचायत भरवा काटल) ने द्वितीय तथा शुभम (न्याय पंचायत खेड़ा) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर खंड विकास अधिकारी जौनपुर अर्जुन सिंह रावत ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर चतर लाल शाह (क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी), जिला पंचायत सदस्य ख्यार्शी के प्रतिनिधि शिव दास, सुमन भारती, सुनील सजवाण, पवन कुमार, व्यायाम शिक्षक दिनेश गुंसाई सहित विनोद नेगी, संजय चौहान, नितिन यादव, विजय पाल नक्चवाल, कमल पुण्डीर, सुमिता रावत समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!