उत्तराखंड ताज़ा

मुनिकीरेती-ढालवाला व तपोवन में विकास कार्यों का मंत्री सुबोध उनियाल ने किया निरीक्षण

सड़क चौड़ीकरण, ड्रेनेज-सीवरेज, पार्किंग व नदी तट सुरक्षा परियोजनाओं की प्रगति पर अधिकारियों को दिए समयबद्ध गुणवत्ता पूर्ण कार्य के निर्देश

नरेंद्र नगर/टिहरी। नरेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेने के क्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुबोध उनियाल ने बुधवार को मुनिकीरेती, ढालवाला और तपोवन क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण, ड्रेनेज और सीवरेज व्यवस्था सुदृढ़ीकरण, शहरी परिवहन प्रबंधन, निर्माणाधीन पार्किंग स्थलों के विकास तथा पर्यटन सुविधाओं के विस्तार से जुड़े कार्यों का विस्तार से जायजा लिया। साथ ही नदी तटों पर बाढ़ सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे रिटेनिंग वॉल तथा भूस्खलन और कटाव रोकने हेतु किए जा रहे स्लोप प्रोटेक्शन कार्यों की भी समीक्षा की।

उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य नदी किनारे बसे क्षेत्रों, सड़कों और सार्वजनिक संपत्तियों को सुरक्षित रखना तथा भविष्य में संभावित प्राकृतिक आपदाओं के जोखिम को कम करना है। राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!