उत्तराखंड ताज़ा

टिहरी में 18 फरवरी को दिव्यांगजनों के लिए मेगा शिविर, प्रमाण-पत्र से उपकरण तक मिलेंगी सभी सुविधाएं

एक ही स्थान पर UDID कार्ड, आधार पंजीकरण और सहायक उपकरण वितरण; डीएम के निर्देश पर विभागों की संयुक्त पहल

टिहरी गढ़वाल। जनपद के दिव्यांगजनों को सरकारी योजनाओं का लाभ सहज रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 18 फरवरी को विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल के निर्देश पर समाज कल्याण एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में यह शिविर आयोजित होगा।

शिविर का आयोजन नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज परिसर में प्रातः 11 बजे से किया जाएगा। विशेष रूप से उन दिव्यांगजनों को आमंत्रित किया गया है जिनके प्रमाण-पत्र अभी तक नहीं बन पाए हैं।

शिविर में दिव्यांग प्रमाण-पत्र निर्माण, UDID कार्ड पंजीकरण व वितरण, दिव्यांग एवं वृद्धजनों के आधार कार्ड बनवाने अथवा संशोधन की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त पात्र लाभार्थियों को व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र, बैसाखी, छड़ी सहित कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण भी वितरित किए जाएंगे।

जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि शिविर की व्यवस्थाएं सुचारु रहें और अधिकतम पात्र लाभार्थी लाभान्वित हों। उन्होंने दिव्यांगजनों व उनके परिजनों से अपील की है कि आवश्यक दस्तावेज साथ लाकर शिविर में अवश्य भाग लें।

प्रशासन के अनुसार यह पहल “जन-जन तक सरकार” की अवधारणा को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जरूरतमंदों को त्वरित और पारदर्शी सेवाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!