उत्तराखंड ताज़ा

कैम्पटी पुलिस ने शहीद दिनेश सिंह नेगी की स्मृति में आयोजित किया सम्मान समारोह

कैम्पटी। शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय देहरादून के निर्देशानुसार और टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर, थानाध्यक्ष कैम्पटी और उनकी टीम ने शहीद दिनेश सिंह नेगी के पैतृक गांव काण्डा यमुना का दौरा कर उनके परिवार का सम्मान किया।

Kamptee Police organized a felicitation ceremony in memory of martyr Dinesh Singh Negi 1

शहीद के घर पहुंचकर पुलिस ने उनकी माता पीको देवी, भाई सूरत नेगी और परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान शहीद दिनेश सिंह नेगी की पुलिस सेवा में निभाई गई भूमिका और उनके उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी साझा की गई। साथ ही, परिवार की समस्याओं और सामाजिक मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

कैम्पटी पुलिस ने शहीद दिनेश सिंह नेगी के सम्मान में उनके घर पर उनकी फोटो प्रतिमा स्थापित कर माल्यार्पण किया। इसके बाद, उनकी प्रारंभिक शिक्षा के विद्यालय जूनियर हाईस्कूल काण्डालगा में प्रधानाचार्य मोहन लाल और समस्त स्टाफ के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहीद के बलिदान और उनकी बहादुरी की गाथा साझा की गई। प्रधानाचार्य कक्ष में उनकी स्मृति में फोटो स्थापित करते हुए विद्यालय से अनुरोध किया गया कि वीरगाथा पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों को शहीद दिनेश सिंह नेगी के साहसिक कार्यों और योगदान के बारे में बताया जाए।

कार्यक्रम में स्थानीय लोगों और छात्रों ने भी भाग लिया, जिससे शहीद के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!