
टिहरी। भारतीय जनता पार्टी, उत्तराखंड ने टिहरी जिले में संगठन को और मजबूत करने के उद्देश्य से मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
प्रदेश चुनाव अधिकारी खजान दास के अनुमोदन एवं विधानसभाओं के पर्यवेक्षकों की सहमति से यह नियुक्तियां की गई हैं। जिला चुनाव अधिकारी आदित्य चौहान द्वारा जारी सूची में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मंडल अध्यक्षों एवं प्रतिनिधियों के नाम शामिल किए गए हैं।
**घनसाली विधानसभा** में बुडाकेदार मंडल के अध्यक्ष **कुलदीप सिंह रावत**, बालगंगा मंडल के अध्यक्ष **अनुप बिष्ट** और बिलंगना मंडल के अध्यक्ष **हयात सिंह कंडारी** बनाए गए हैं।
**देवप्रयाग विधानसभा** में देवप्रयाग ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष **विनोद बिष्ट** और कीर्तिनगर मंडल के अध्यक्ष **कुलदीप सिंह** को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
**नरेंद्रनगर विधानसभा** के मुनी की रेती (ढालवाला) मंडल के अध्यक्ष **भगवती काला** होंगे।
**प्रतापनगर विधानसभा** में सेममुखेम मंडल के अध्यक्ष **वसंत सिंह चौहान** और कंडीसौड़ मंडल के अध्यक्ष **ऋषिराम ममगाईं** बनाए गए हैं।
**टिहरी विधानसभा** में नई टिहरी मंडल के अध्यक्ष **विजय कठैत**, जाखणीधार मंडल के अध्यक्ष **संदीप सिंह** और नैलचामी मंडल के अध्यक्ष **नरेश पंवार** होंगे।
**धनोल्टी विधानसभा** में जौनपुर मंडल के अध्यक्ष **सुनील थपलियाल** और सकलाना मंडल के अध्यक्ष **जय सिंह अजलावान** को नियुक्त किया गया है।
इन नियुक्तियों से भाजपा के संगठनात्मक ढांचे को मजबूती मिलने की उम्मीद है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सभी नए मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को सशक्त बनाने का कार्य करेंगे।



