थत्यूड

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थत्यूड़ में शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक संपन्न

राजपाल सिंह भंडारी बने अध्यक्ष, नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ

 रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थत्यूड़ में शुक्रवार को शिक्षक-अभिभावक संघ (PTA) की बैठक उत्साहपूर्वक संपन्न हुई। बैठक में विद्यालय से जुड़े विभिन्न शैक्षणिक मुद्दों और छात्राओं की शैक्षिक प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में सर्वसम्मति से राजपाल सिंह भंडारी को शिक्षक-अभिभावक संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।
इसी के साथ प्रधानाचार्य उषा मेहरा को उपाध्यक्ष, लक्ष्मी नौटियाल को उप मंत्री, ओमप्रकाश गौड़ को कोषाध्यक्ष, तथा रश्मि जोशी को सचिव चुना गया।

नई कार्यकारिणी के गठन पर उपस्थित अभिभावकों और शिक्षकों ने बधाई देते हुए कहा कि राजपाल सिंह भंडारी के नेतृत्व में विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता और अनुशासन को नई दिशा मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व अभिभावक संघ अध्यक्ष हीरामणि गौड़, जयवीर गुसाई, शिवदास, राधिका सेमवाल, अकबीर पवार, अंजना परमार, पुष्पा पठोई सहित अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।

बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण को और सुदृढ़ करने, छात्राओं की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा अभिभावक-शिक्षक समन्वय को मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!