दैनिक राशिफल

today’s Horoscope।। आज क्या कहते हैं आपके सितारे जाने अपना राशिफल।

fast khabar24

मेष राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ चं चन्द्रमसे नमः।’
  • व्यवसाय: व्यापार मनोनुकूल चलेगा, आय बनी रहेगी।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सावधानी रखें।
  • अन्य: बुरी खबर मिल सकती है, भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी, लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

वृषभ राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ शुं शुक्राय नमः।’
  • व्यवसाय: सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा, मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा।
  • स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
  • अन्य: कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है।

मिथुन राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ बुं बुधाय नमः।’
  • व्यवसाय: पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी।
  • स्वास्थ्य: स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है।
  • अन्य: फालतू खर्च होगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ कें केतवे नमः।’
  • व्यवसाय: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है।
  • स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
  • अन्य: व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

सिंह राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ चं चन्द्रमसे नमः।’
  • व्यवसाय: दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा।
  • स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
  • अन्य: हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ बुं बुधाय नमः।’
  • व्यवसाय: यात्रा लाभदायक रहेगी। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य: संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है।
  • अन्य: नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

तुला राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ शुं शुक्राय नमः।’
  • व्यवसाय: सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है।
  • स्वास्थ्य: ध्यान रखें।
  • अन्य: कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

वृश्चिक राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ अं अंगारकाय नमः।’
  • व्यवसाय: व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
  • स्वास्थ्य: चोट व रोग से कष्ट हो सकता है।
  • अन्य: प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ सों सोमाय नमः।’
  • व्यवसाय: दौड़धूप रहेगी।
  • स्वास्थ्य: चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है।
  • अन्य: वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः।’
  • व्यवसाय: यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी।
  • स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
  • अन्य: जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

कुंभ राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः।’
  • व्यवसाय: ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।
  • स्वास्थ्य: शारीरिक कष्ट संभव है।
  • अन्य: मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

मीन राशि:

  • कल्याणकारी उपाय: जपें ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः।’
  • व्यवसाय: पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा।
  • स्वास्थ्य: सामान्य रहेगा।
  • अन्य: नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है। आशंका-कुशंका से बाधा होगी। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा।

Astro Aatray Hardwar 98370 81951

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!