कुंजापुरी से लौट रही बस खाई में गिरी, 5 श्रद्धालुओं की मौत, 13 घायल
रेस्क्यू में पुलिस, फायर सर्विस व SDRF ने चलाया राहत अभियान

टिहरी गढ़वाल/नरेंद्रनगर, 24 नवम्बर 2025।
मां कुंजापुरी के दर्शनों से लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस संख्या UK14PA1769 सोमवार को दुघर्टनाग्रस्त हो गई। हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 13 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस ऋषिकेश स्थित दयानंद आश्रम से श्रद्धालुओं को लेकर कुंजापुरी गई थी।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही सीओ नरेंद्रनगर, कोतवाली पुलिस, फायर सर्विस और SDRF टीम फौरन घटनास्थल पर पहुँचीं। स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से राहत और बचाव कार्य चलाया गया।
एसएसपी टिहरी आयुष अग्रवाल भी घटनास्थल पर पहुँचे और रेस्क्यू में जुटी टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हादसे में घायल 13 यात्रियों में से 5 की हालत ज्यादा गंभीर होने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है। बाकी मरीजों का नरेंद्रनगर अस्पताल में उपचार चल रहा है।
घायलों की सूची
1. नरेश चौहान, पुत्र हीरालाल, उम्र 69 वर्ष, सर्वोदय अपार्टमेंट, सेक्टर-7, द्वारका दिल्ली
2. दीक्षा, पत्नी गौरव शर्मा, उम्र 50 वर्ष, अंबाला सिटी
3. बालकृष्ण, पुत्र प्रताप चंद्र आनंद, उम्र 63 वर्ष, चैतन्य पार्क बरसत रोड, आनंद, गुजरात
4. अर्चिता गोयल, पुत्री अमित प्रकाश, उम्र 52 वर्ष, पवई, मुंबई
5. चैतन्य जोशी, पुत्र नामदेव, उम्र 60 वर्ष, आनंद/अहमदाबाद, गुजरात
6. विनोद कुमार पांडे, पुत्र विकास पांडे, उम्र 55 वर्ष, मोतिहारी, बिहार (वर्तमान में अहमदाबाद)
7. प्रशांत ध्रुव, पुत्र रविकांत, उम्र 71 वर्ष, ओलिव ग्रीन, अहमदाबाद, गुजरात
8. प्रतिभा ध्रुव, पत्नी प्रशांत ध्रुव, उम्र 70 वर्ष, ओलिव ग्रीन, अहमदाबाद, गुजरात
9. शिव कुमार शाह, पुत्र मुन्नीलाल, निवासी कांदिवली, मुंबई
10. माधुरी शाह, पत्नी शिवकुमार शाह, उम्र 55 वर्ष, कांदिवली, मुंबई
11. शंभू सिंह, पुत्र नारायण सिंह, उम्र 60 वर्ष, रायवाला, देहरादून (वाहन चालक)
12. राखी, पुत्री गिरिजा प्रसाद, उम्र 50 वर्ष, ग्राम चमरू, वाराणसी
13. दीपशिखा, पत्नी विकास, उम्र 49 वर्ष, आजमपुर, पंजा
मृतकों की सूची
1. अनीता चौहान, पत्नी एन.के. चौहान, द्वारका दिल्ली
2. पार्थ सारथी मधुसूदन जोशी, पुत्र मधुसूदन जोशी, बांसवाड़ा/बड़ौदरा, गुजरात
3. नमिता काले, निवासी पुष्पक रामनगर कैंपस, नागपुर
4. अनुजा वेंकटरमन, पत्नी वेंकट, प्रेस्टीज शांतिक निकेतन, व्हाइटफील्ड रोड, बंगलौर
5. आशु त्यागी, पत्नी प्रदीप कुमार, रणखंडी रोड, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश



