ताज़ा ख़बर

आर्थिक रूप से कमजोर छात्र को मिला सहारा — इंद्र सूर्या ट्रस्ट ने IIT तैयारी के लिए बढ़ाया सहयोग

इंद्र सूर्या ट्रस्ट ने प्रतिभाशाली छात्र को दी शैक्षिक सहायता

  • कर्नल अनिल थापा के नेतृत्व में ट्रस्ट ने छात्र हिमांशु शर्मा को दी ऑनलाइन कोचिंग के लिए आर्थिक मदद

हरिद्वार। हरिद्वार से एक प्रेरणादायक खबर इंद्र सूर्या ट्रस्ट ने शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली छात्र को नई उड़ान देने का कार्य किया है।

संस्थान के संस्थापक एवं अध्यक्ष कर्नल अनिल थापा के नेतृत्व में ट्रस्ट ने हरिद्वार के ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हिमांशु शर्मा को शैक्षिक सहायता प्रदान की है। हिमांशु के पिता दिलीप शर्मा आर्थिक रूप से कमजोर हैं, जिसके चलते बेटे की आईआईटी की तैयारी में कठिनाइयाँ आ रही थीं।

हिमांशु की लगन, प्रतिभा और इंजीनियर बनने के सपने को देखते हुए कर्नल थापा ने ट्रस्ट की ओर से पूर्ण शैक्षिक सहायता की मंज़ूरी दी। इसके तहत ट्रस्ट ने हिमांशु को आईआईटी प्रवेश परीक्षा की ऑनलाइन कोचिंग शुरू करने के लिए पहला चेक सौंपा।

कर्नल थापा ने कहा कि—

“हमारा उद्देश्य है कि कोई भी प्रतिभाशाली छात्र केवल आर्थिक अभाव के कारण अपने सपनों से वंचित न रह जाए।”

इंद्र सूर्या ट्रस्ट लंबे समय से शिक्षा के माध्यम से जरूरतमंद विद्यार्थियों को सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है। यह पहल एक बार फिर इस बात की पुष्टि करती है कि ट्रस्ट न सिर्फ शिक्षा को बढ़ावा देने में बल्कि भविष्य के निर्माताओं को सशक्त करने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!