उत्तराखंड ताज़ा

हटवाल गांव के प्राथमिक विद्यालय में भावुक विदाई समारोह, मेधावी छात्रों का सम्मान

कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं को दी गई विदाई, साक्षी बनीं मिस फेयरवेल और दीपक मिस्टर फेयरवेल

सकलाना (टिहरी) : राजकीय प्राथमिक विद्यालय हटवाल गांव में शुक्रवार को कक्षा पांच के छात्र-छात्राओं के लिए भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और भावनाओं का अनोखा संगम देखने को मिला। विदाई के क्षणों में कई छात्र-छात्राएं भावुक नजर आए।

 

कार्यक्रम में शैक्षणिक और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया। साक्षी को ‘मिस फेयरवेल’ और दीपक को ‘मिस्टर फेयरवेल’ चुना गया, जबकि सार्थक, दिव्या और अनुराग को बेस्ट छात्र-छात्रा पुरस्कार से नवाजा गया।

 

विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र सरियाल ने अपने संबोधन में बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं विद्यालय और गुरुजनों का नाम रोशन करें और निरंतर प्रयास करते रहें।

 

समाजसेवी अनिल हटवाल ने भी अपने विचार साझा करते हुए कहा कि विदाई के पल जीवन के सबसे भावुक क्षणों में से एक होते हैं। उन्होंने बच्चों को विद्यालय से मिली सीख को अपने जीवन में अपनाने और गुरुजनों के मार्गदर्शन का पालन करने की प्रेरणा दी। साथ ही सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

इस अवसर पर शिक्षिका अंजू कंडारी, दिव्या, आंचल, आरती, चखी देवी, रविन्द्र सिंह, अंशुल, सौरभ, गौरव सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का समापन भावुक माहौल में हुआ, जहां बच्चों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हुए विदा ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!