थत्यूड़ में भाजपा प्रत्याशी जमुनावती नौटियाल के समर्थन में डोर-टू-डोर जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं ने झोंकी ताकत

रिपोर्ट –मुकेश रावत
थत्यूड़ (टिहरी)। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। जिला पंचायत थान वार्ड-11 से भाजपा अधिकृत प्रत्याशी जमुनावती नौटियाल के समर्थन में शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जनसंपर्क अभियान चलाया।
प्रत्याशी एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने थत्यूड़ क्षेत्र के सुक्तियाणा, ब्रह्मसारी, खेड़ा कॉलोनी, ब्लॉक रोड, मुख्य बाजार सहित आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साधा और जमुनावती नौटियाल को विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाते हुए जमुनावती नौटियाल को जनसेवा के लिए उपयुक्त उम्मीदवार बताया।
प्रत्याशी जमुनावती नौटियाल ने कहा कि यदि उन्हें सेवा का अवसर मिलता है तो वे क्षेत्र के विकास, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और पारदर्शी पंचायत संचालन के लिए सतत कार्य करेंगी।
क्षेत्र में हुए इस व्यापक जनसंपर्क अभियान से भाजपा खेमे में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
प्रचार अभियान में जयेंद्र बिजल्वाण, पृथ्वी सिंह रावत, अकबीर सिंह पंवार, रतन मणि भट्ट, सुनीता सजवाण, गोविंद सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह राणा, आशुतोष कोठारी, इंद्रमोहन भट्ट, प्रदीप नौटियाल, राजेंद्र प्रसाद समेत कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।