उत्तराखंड

मुख्य सचिव ने रजत जयंती कार्यक्रमों की रूपरेखा पर अधिकारियों के साथ की बैठक

राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर 01 से 09 नवम्बर तक पूरे प्रदेश में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम

रजत जयंती समारोह पूरे प्रदेश में भव्य रूप से मनाया जाएगा।

  • 01 से 09 नवम्बर तक प्रत्येक दिन आयोजित होंगे सांस्कृतिक और राज्य स्तरीय कार्यक्रम।
  • पिछले 25 वर्षों की उपलब्धियों और अगले 25 वर्षों के रोडमैप को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा।
  • कार्यक्रमों में श्रमिक, किसान, पूर्व सैनिक और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

देहरादून : मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने गुरुवार को सचिवालय में नवम्बर माह में प्रस्तावित रजत जयंती समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर पूरे प्रदेश में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य ने पिछले 25 वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, पर्यटन और सड़क नेटवर्क समेत कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदर्शनी में इन उपलब्धियों के साथ-साथ अगले 25 वर्षों के लिए रोडमैप भी प्रदर्शित किया जाए।

मुख्य सचिव ने यह भी स्पष्ट किया कि 01 नवम्बर से 09 नवम्बर तक प्रदेशभर में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में श्रमिक, किसान, पूर्व सैनिक और महिलाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिया कि राज्य स्तरीय और जनपद स्तरीय कार्यक्रमों का आयोजन आपसी सामंजस्य और सहयोग के साथ किया जाए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, एल. फैनाई, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, सचिव नितेश कुमार झा, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनय शंकर पाण्डेय, दीपेन्द्र कुमार चौधरी, डॉ. सुरेन्द्र नारायण पाण्डेय, विनोद कुमार सुमन, युगल किशोर पंत एवं धीरेज सिंह गर्ब्याल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!