उत्तराखंड ताज़ा

मालवाहक वाहन में सवारियां ढोना पड़ा महंगा

धनौल्टी क्षेत्र में पुलिस की सघन चेकिंग, पिकअप वाहन का चालान

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल): जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मालवाहक वाहनों में सवारियां ढोने तथा निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाने वालों के खिलाफ विशेष कार्रवाई की जा रही है।

रविवार को चौकी धनौल्टी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन संख्या यूके-16 सीए-2018 (पिकअप) को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि चालक द्वारा मालवाहक वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक 10 सवारियां बैठाई गई थीं, जो यातायात नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है।

पुलिस ने वाहन चालक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 के तहत चालान की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की लापरवाही से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, जिससे यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

पुलिस ने सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वे मालवाहक वाहनों में सवारियां न बैठाएं और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, जिसमें भारी जुर्माना भी शामिल है।

पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!