थत्यूड

थत्यूड़-अलमस मोटर मार्ग पर खाई में गिरी कार, एक की मौत, एक घायल

थत्यूड़। थाना थत्यूड़ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। थत्यूड़-अलमस मोटर मार्ग पर पावर हाउस के पास एक कार (ऑल्टो, संख्या UK09 A 2651) अनियंत्रित होकर लगभग 30-35 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विवाह समारोह से लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वाहन में सवार लोग ग्राम ललोटना में एक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने निवास ग्राम नौघर लौट रहे थे। वाहन चालक गम्भीर सिंह (53) पुत्र सबल सिंह कार चला रहे थे, जबकि उनके साथ उनके भाई महावीर सिंह (48) पुत्र सबल सिंह भी मौजूद थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना थत्यूड़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

108 सेवा से अस्पताल भेजे गए घायल, महावीर सिंह की मौत

पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों घायलों को सड़क तक पहुंचाया और तत्काल 108 एंबुलेंस सेवा के माध्यम से सीएचसी थत्यूड़ भेजा। उपचार के दौरान महावीर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि गम्भीर सिंह का इलाज जारी है।

थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत का बयान

थानाध्यक्ष महावीर सिंह रावत ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। मृतक महावीर सिंह के शव का पंचनामा शनिवार सुबह नियमानुसार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस टीम ने किया रेस्क्यू

मौके पर उप-निरीक्षक प्रकाश सिंह जीना, अपर उप-निरीक्षक गुमान सिंह तोमर, कांस्टेबल चेतन सिंह, राजवीर सिंह और लोकेन्द्र सिंह मौजूद रहे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!