उत्तराखंड ताज़ा

गृह क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री खजान दास का जोरदार स्वागत, नैनबाग में दिखा उत्साह

महाशू देवता के मंदिर में पूजा-अर्चना, सोशल मीडिया पर जताया आभार

रिपोर्ट –मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी): उत्तराखंड मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद राजपुर विधायक एवं कैबिनेट मंत्री खजान दास के पहली बार गृह क्षेत्र पहुंचने पर नैनबाग क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। जाखधार से लेकर ग्राम विरोड़ तक विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

 

रविवार को अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान खजान दास का समर्थकों ने फूल-मालाओं और अभिनंदन कार्यक्रमों के जरिए स्वागत किया। ग्राम विरोड़ में आयोजित सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में लोग जुटे, जहां मंत्री के प्रति लोगों का उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला।

 

इस दौरान खजान दास ने विरोड़ स्थित प्रसिद्ध महाशू देवता मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

 

सम्मान समारोह में ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार, पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख रेशा नौटियाल सहित कई जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

 

वहीं, कैबिनेट मंत्री खजान दास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook पर पोस्ट साझा करते हुए क्षेत्रवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि ग्रामसभा झंगेरी, पंतवाड़ी और नैनबाग में मिले भव्य स्वागत से वे अभिभूत हैं।

 

उन्होंने कहा कि जनता का यह स्नेह, सम्मान और उत्साह उन्हें जनसेवा के प्रति और अधिक ऊर्जा एवं प्रेरणा प्रदान करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!