अपराधदेहरादून

Exclusive: रिश्वतखोरी के जाल में फंसा GST अफसर, देहरादून में 75 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

  • देहरादून में GST अफसर शशिकांत दुबे 75 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
  • देहरादून: रेस्टोरेंट मालिक से 75 हजार रिश्वत लेते पकड़े गए GST असिस्टेंट कमिश्नर
  • उत्तराखंड: रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस का बड़ा एक्शन, GST अधिकारी गिरफ्तार

देहरादून : रिश्वतखोरी के खिलाफ विजिलेंस की मुहिम में एक और कामयाबी मिली है। राजधानी देहरादून में मंगलवार को विजिलेंस की टीम ने असिस्टेंट कमिश्नर GST शशिकांत दुबे को 75 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। शशिकांत दुबे 2015 बैच का पीसीएस अधिकारी है।

रेस्टोरेंट मालिक से मांगी रिश्वत

राजपुर रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक से शशिकांत दुबे ने डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। रेस्टोरेंट छह महीने पहले ही खुला था और दुबे लगातार रेस्टोरेंट मालिक पर दबाव बना रहा था।मंगलवार को रेस्टोरेंट मालिक ने दुबे को 75 हजार रुपए दिए, तभी विजिलेंस की टीम ने दुबे को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

आवास की तलाशी और संपत्ति की जांच

शशिकांत दुबे की गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस की टीम ने उनके देहरादून स्थित आवास की तलाशी ली और अन्य स्थानों पर उनकी चल-अचल संपत्ति के संबंध में पूछताछ की। विजिलेंस की इस त्वरित कार्यवाही से स्पष्ट है कि उत्तराखंड में रिश्वतखोर अफसरों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही जारी रहेगी। विजिलेंस की टीम अब आगे की कार्यवाही में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि ऐसे अन्य भ्रष्टाचारियों पर भी जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!