थत्यूड़ में भाजपा युवा मोर्चा का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, मिशन 2027 को लेकर युवा जोश हाई
जिला अध्यक्ष मनीष राणा का भव्य स्वागत, नई कार्यकारिणी की बैठक में युवाओं को संगठन विस्तार का दिया मंत्र

रिपोर्ट –मुकेश रावत
थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल): जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय थत्यूड़ में शुक्रवार को भाजपा युवा मोर्चा टिहरी गढ़वाल के जिला अध्यक्ष मनीष राणा के आगमन पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरे क्षेत्र में संगठन के प्रति उत्साह और जोश देखने को मिला।
कार्यक्रम के दौरान मनीष राणा ने नई कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। थत्यूड़ पहुंचते ही कार्यकारिणी सदस्यों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष दिपेंद्र रावत, जौनपुर युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरेश जल्डीयाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन महामंत्री विनोद राणा और प्रमोद बेलवाल ने किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष मनीष राणा ने मिशन 2027 को लेकर युवाओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने में जुट जाएं। उन्होंने विशेष रूप से 18 वर्ष से अधिक आयु के नए मतदाताओं तक पहुंच बनाने पर जोर देते हुए कहा कि उन्हें भाजपा की नीतियों और विचारधारा से अवगत कराना आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर युवाओं को पार्टी से जोड़ें और उन्हें संगठन की कार्यप्रणाली समझाएं, जिससे आने वाले चुनावों में पार्टी को मजबूती मिल सके।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पवार, अर्जुन पुंडीर, मंडल मंत्री रोहित बिष्ट, आशु पवार, मीडिया संयोजक आशीष रावत, विशाल सिंह सहित कार्यकारिणी सदस्य उमेद पुरवाण, संजय रमोला, दीपक असवाल, राहुल सजवान, संदीप पवार आदि मौजूद रहे।



