थत्यूड

थत्यूड़ में भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत का भव्य स्वागत, जयकारों से गूंजा बाजार

पहली बार थत्यूड़ पहुंचे महामंत्री का हुआ जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और उत्साह

रिपोर्ट–मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ बाजार गुरुवार को पूरी तरह भगवामय नजर आया, जब भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री मुलायम सिंह रावत का आगमन हुआ। कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के बीच उनका भव्य स्वागत किया।

प्रदेश महामंत्री पद संभालने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र थत्यूड़ पहुंचे मुलायम सिंह रावत के स्वागत में जगह-जगह पुष्पवर्षा की गई। बाजार क्षेत्र में निकले जुलूस में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। हर तरफ “जय श्री राम” और “भारतीय जनता पार्टी ज़िंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।

रावत बोले – युवाओं के हित में ठोस कदम उठा रही है प्रदेश सरकार

इस अवसर पर संबोधित करते हुए मुलायम सिंह रावत ने कहा कि वे भाजपा प्रदेश नेतृत्व और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आभारी हैं जिन्होंने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें युवा मोर्चा महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण और युवा सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

सरकार ने रोजगार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं। साथ ही सरकारी सेवाओं में भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया है, ताकि मेहनती युवाओं को न्याय मिल सके।

 भाजपा कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। जगह-जगह नेताओं का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। युवा कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर भाजपा के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

कार्यक्रम में रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य ममता रावत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, महामंत्री अकबीर पंवार, साकेंद्र रावत, विनीता रावत, पृथ्वी रावत, बच्चन सिंह रावत, जयप्रकाश नौटियाल, छात्रसंघ अध्यक्ष सूरज रावत, दीपेंद्र रावत, अमित असवाल, सूरज बिष्ट, खेमराज भट्ट प्रधान सरस्वती रावत, सुमन पंवार, रघुवीर पंवार, जमुना नोटियाल, बचन सिंह रावत,गोविन्द सिंह नेगी, श्याम सिंह असवाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!