थत्यूड

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर भाजपा मंडल महामंत्री गंभीर सिंह नेगी निष्कासित

रिपोर्ट-मुकेश रावत

थत्यूड़। भाजपा ने अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जौनपुर विकासखंड के सकलाना मंडल महामंत्री एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य गंभीर सिंह नेगी को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

भाजपा जिला अध्यक्ष उदय रावत ने जानकारी दी कि प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टिहरी गढ़वाल जिले के प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट की सहमति के बाद यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि गंभीर सिंह नेगी पार्टी विरोधी गतिविधियों में सम्मिलित पाए गए थे। इसके बाद उन्हें पद और पार्टी, दोनों से निष्कासित कर दिया गया।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि इस निर्णय की प्रतिलिपि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और संगठन मंत्री अजय कुमार को भेज दी गई है। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी कि जो भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!