उत्तराखंड ताज़ा

सेब काश्तकारों के लिए बड़ी राहत: अति सघन बागवानी योजना में ₹29.25 करोड़ जारी

लंबित सहायता भुगतान में आएगी तेजी, 15 दिन में किसानों तक राशि पहुंचाने के निर्देश

देहरादून, 20 मार्च। प्रदेश के सेब उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए स्वीकृत ₹35 करोड़ के बजट में से ₹29.25 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है। इस फैसले से प्रदेशभर के सेब काश्तकारों को योजनाओं का लाभ जल्द मिलने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने इस निर्णय के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताते हुए कहा कि सरकार बागवानी क्षेत्र को सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि एप्पल मिशन और अति सघन बागवानी योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली लंबित राजकीय सहायता के भुगतान में अब तेजी लाई जाएगी।

मंत्री ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी 15 दिनों के भीतर सभी पात्र लाभार्थी किसानों को उनकी लंबित सहायता राशि का भुगतान प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से विशेष रूप से पर्वतीय क्षेत्रों के सेब काश्तकारों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे न केवल सेब उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि किसानों की आय में वृद्धि के साथ बागवानी क्षेत्र को भी मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!