उत्तराखंड ताज़ा

महिला दिवस पर ढाणा में जागरूकता कार्यक्रम, अधिकार और सम्मान पर हुई चर्चा

लैंडोर कम्युनिटी हॉस्पिटल के होप मैटरनल प्रोजेक्ट के तहत आयोजन, महिलाओं से घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान

थत्यूड़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लैंडोर कम्युनिटी हॉस्पिटल की ओर से संवेदना सेंटर ढाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के सम्मान, अधिकारों और सामाजिक भागीदारी पर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का आयोजन होप मैटरनल प्रोजेक्ट के अंतर्गत किया गया, जिसमें आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सुपरवाइजर, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा ग्राम प्रधानों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कार्यक्रम का संचालन आशा कार्यकर्ता रतना ने किया।

इस दौरान चिकित्सक डॉ. बिनु जॉर्ज ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि परिवार और समाज की मजबूती में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर और समाज में सम्मान मिलना आवश्यक है और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग रहना चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी के बिना समाज और दुनिया की कल्पना अधूरी है। साथ ही महिलाओं ने यह भी कहा कि घरेलू हिंसा को सहन करने से अत्याचार कम नहीं होता बल्कि बढ़ता जाता है, इसलिए इसके खिलाफ आवाज उठाना जरूरी है।

इस अवसर पर संवेदना प्रोजेक्ट मैनेजर राजकुमार समेत बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!