परीक्षा परिणाम व पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
सारस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल में मेधावी छात्रों का सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। सरस्वती विद्या मंदिर हाई स्कूल थत्यूड़ में शनिवार को वार्षिक परीक्षा परिणाम एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शैक्षिक सत्र 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए, साथ ही वर्ष भर आयोजित बौद्धिक एवं शारीरिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय में वर्ष भर हिंदी सुलेख, निबंध, भाषण, सामान्य ज्ञान और चित्रकला जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, जिनमें स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में आयुष लेखवार ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं राजेश्वरी (82.8%) और आर्यन रावत (80.4%) को भी सम्मानित किया गया।
वार्षिक परीक्षा 2026 में कक्षा 6 से खुशबू (81.85%) ने प्रथम, प्रीति (77.7%) द्वितीय तथा इशिका (78.3%) तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 में मीनाक्षी (86.05%) ने शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि वैष्णवी (85.3%) द्वितीय और सुमित (82.83%) तृतीय रहे। कक्षा 8 में वर्षा (84.2%) प्रथम, अनुष्का (82.55%) द्वितीय और आयुष भंडारी (72.25%) तृतीय स्थान पर रहे। वहीं कक्षा 9 में आयुष गौड़ (80.3%) प्रथम, आशीष पोखरियाल (69.1%) द्वितीय और नैतिक (66.6%) तृतीय स्थान पर रहे।
विद्यालय स्तर पर मीनाक्षी ने 86.05 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य मन देव सिंह रावत ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की और छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिसने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र पंचायत सदस्य रमेश बिष्ट उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अकबीर पवार, ग्राम प्रधान ब्रह्मसारी सरस्वती रावत, ग्राम प्रधान अलमस सरदार सिंह पुंडीर समेत विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष खेमराज भट्ट, सह-व्यवस्थापक जगपाल पवार, सोबन सिंह पोखरियाल, सुमन सिंह पवार, अनिल रावत तथा विद्यालय परिवार के सुनील सिंह महर, आचार्य अमित गौड़, विपिन रावत, आरती सजवान व प्रमिला देवी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



