उत्तराखंड ताज़ा

एप्पल मिशन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी सख्त, 31 मार्च से पहले किसानों को भुगतान के निर्देश

2925 लाख की धनराशि से 1264 किसानों को मिलेगा लाभ, जनपदवार आवंटन शीघ्र सुनिश्चित करने के निर्देश

देहरादून, 23 मार्च: प्रदेश में एप्पल मिशन और सेब की अति सघन बागवानी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को अपने कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में उन्होंने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को मिलने वाली राजकीय सहायता का भुगतान हर हाल में 31 मार्च से पहले सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वर्ष 2023-24 एवं 2024-25 के अंतर्गत स्वीकृत 2925 लाख रुपये की धनराशि के आवंटन पर विस्तार से चर्चा की गई। मंत्री जोशी ने कहा कि जनपदवार मांग के अनुसार बजट का शीघ्र आवंटन किया जाए, ताकि किसानों को समय पर योजना का लाभ मिल सके और किसी प्रकार की देरी न हो।

उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता बनाए रखते हुए त्वरित कार्रवाई करने और योजना के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

इस योजना के तहत स्वीकृत धनराशि से प्रदेश के कुल 1264 किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। बैठक में सचिव कृषि एसएन पांडेय और बागवानी मिशन निदेशक महेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

बॉक्स आइटम: जनपदवार लाभार्थी किसानों का विवरण

सेब की अति सघन बागवानी योजना के तहत राजकीय सहायता प्राप्त करने वाले किसानों की संख्या इस प्रकार है

पौड़ी गढ़वाल: 11, टिहरी गढ़वाल: 57, चमोली: 24, उत्तरकाशी: 895, चम्पावत: 16, नैनीताल: 15, अल्मोड़ा: 17 और देहरादून: 229 किसान लाभान्वित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!