एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दी दीपावली की शुभकामनाएं, स्वच्छ और सुरक्षित त्योहार मनाने की अपील
देहरादून और मसूरी को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने में जनभागीदारी को बताया अहम; पर्यावरण संरक्षण का रखा जाए विशेष ध्यान

देहरादून, 7 नवंबर। मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी और सचिव मोहन सिंह बर्निया ने दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कामना की कि रोशनी और खुशियों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
दीपावली प्रेम, सद्भाव और सकारात्मकता का पर्व : बंशीधर तिवारी
एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि जीवन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा का संचार करने का अवसर भी है। देहरादून और मसूरी को स्वच्छ, सुंदर, सुव्यवस्थित एवं आधुनिक शहर बनाने के लिए एमडीडीए निरंतर प्रयास कर रहा है। इन प्रयासों को सफल बनाने में आम नागरिकों की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली को हर्षोल्लास के साथ मनाने और पर्यावरण संरक्षण का विशेष ध्यान रखने की अपील की।
खुशियां बांटने और जरूरतमंदों की मदद करने का संदेश
एमडीडीए सचिव मोहन सिंह बर्निया ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व समाज में खुशियां बांटने, जरूरतमंदों की सहायता करने और आपसी रिश्तों को मजबूत बनाने का संदेश देता है।
उन्होंने कामना की कि दीपोत्सव प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। दोनों अधिकारियों ने प्रदेशवासियों से दीपावली को सुरक्षित, स्वच्छ और पर्यावरण के अनुकूल तरीके से मनाने की अपील करते हुए सभी के सुखमय एवं मंगलमय जीवन की कामना की।



