नैनबाग में भाजपा की मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू, पहले दिन जुटे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता
धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार सहित कई नेताओं ने संगठन मजबूती पर दिया जोर

नैनबाग (टिहरी गढ़वाल), 20 मार्च। भारतीय जनता पार्टी नैनबाग मंडल द्वारा देवभूमि प्लेस, सुमन क्यारी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। कार्यशाला के पहले दिन पार्टी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम में धनोल्टी विधायक प्रीतम सिंह पंवार मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व विधायक डाॅ. धन सिंह नेगी, भाजपा प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट और जिला महामंत्री जयेन्द्र सिंह सेमवाल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
कार्यशाला में मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व व वर्तमान जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। वक्ताओं ने संगठन की नीतियों, कार्यप्रणाली और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष नरेश पंवार ने की। संचालन मंडल महामंत्री मुन्ना पंवार और सुनील सेमवाल ने किया।
प्रशिक्षण टोली में सुनील सेमवाल, होशियार सिंह और अनूप थपलियाल ने सहयोग किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया।
कार्यशाला का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक रूप से प्रशिक्षित कर पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करना है।



