थत्यूड

दलपति सिंह पडियार की दावेदारी से गरमाया जौनपुर ब्लॉक, प्रधान संगठन अध्यक्ष पद की दौड़ में बढ़त की ओर

रिपोर्ट —मुकेश रावत 

थत्यूड़ (टिहरी गढ़वाल)। जौनपुर ब्लॉक में प्रधान संगठन अध्यक्ष पद को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। जैसे-जैसे संगठनात्मक चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, दावेदारों की सक्रियता बढ़ने लगी है। इसी क्रम में गोरण ग्राम सभा के निर्विरोध नवनिर्वाचित प्रधान दलपति सिंह पडियार का नाम तेजी से उभरकर सामने आया है, जिनकी मजबूत संगठनात्मक पृष्ठभूमि और लंबा राजनीतिक अनुभव उन्हें इस दौड़ में आगे ला रहा है।

ग्राम गोरन, पोस्ट भवान पट्टी, दशजुला टिहरी गढ़वाल निवासी दलपति सिंह पडियार वर्ष 1980 से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और समर्पण निर्विवाद रहे हैं। चार दशकों से अधिक के सक्रिय राजनीतिक जीवन में उन्होंने कभी भी पार्टी से विचलन नहीं किया, चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न रही हों।

दलपति सिंह ने बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान की है। वह भूतपूर्व बूथ अध्यक्ष, जिला किसान मोर्चा के पदाधिकारी, और तीसरी बार स्यालसी न्याय पंचायत के संरक्षक के रूप में कार्यरत हैं। उनके नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और जनसंपर्क की एक सशक्त श्रृंखला तैयार हुई है।

अब जब जौनपुर ब्लॉक में प्रधान संगठन अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाएं तेज हो रही हैं, दलपति सिंह की प्रबल दावेदारी ने समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

हालांकि, इस पद को लेकर अन्य दावेदार भी धीरे-धीरे मैदान में उतरने लगे हैं। संभावितो की सूची में और नाम जुड़ सकते हैं, जिससे मुकाबला रोचक और कांटे का होने की संभावना बन रही है।

अब देखना यह होगा कि जौनपुर ब्लॉक का प्रधान संगठन अध्यक्ष पद आखिर किसे सौंपा जाएगा और किसके सिर सजेगा संगठनात्मक नेतृत्व का यह प्रतिष्ठित ताज।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!