उत्तराखंड ताज़ाटिहरी गढ़वालथत्यूड

सिद्ध पीठ मां सुरकंडा मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन, धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्मोत्सव

जब पृथ्वी पर अन्याय अत्याचार बढ़ने लगता है तब भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की रक्षा करते हैं : व्यास 

थत्यूड़। सिद्धपीठ मां सुरकंडा मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन बुधवार को श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े धूमधाम व भजन कीर्तन के साथ नंद के घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल की, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की जैसे भजनों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कथा व्यास रसिक मर्मज्ञ आचार्य मदन मोहन ने कहा कि धरती पर जब जब धर्म की हानि अर्थात पृथ्वी पर अन्याय अत्याचार बढ़ने लगता है तब तक भगवान विभिन्न रूपों में अवतार लेकर पृथ्वी पर धर्म की रक्षा करते हैं। इससे पूर्व आचार्य मदन मोहन ने कपिल मुनि अवतार के प्रसंगों का वर्णन किया उन्होंने कहा कि कपिल मुनि भगवान विष्णु के 5 वे अवतार के रूप में प्रकट हुए थे। सिद्ध पीठ सुरकंडा मंदिर में भारी वर्षा व ठंड के बावजूद लोग भारी संख्या में दूरदराज गांव से कथा सुनने के लिए पहुंचे। इस अवसर पर कथा के यजमान सुदर्शन गुप्ता कृष्ण बल्लभ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल सिंह कैरवाण संदीप नौटियाल अनुज  लेखवार मंगलेश डबराल गुरु प्रसाद नौटियाल आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!