राशिफल

9 मई 2020 का राशिफल

aaj ka rashifal 3 copy 1588669119
मेष राशि: आपके लिए ये गोचर शुभ संकेत दे रहा है। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी। आप महत्वपूर्ण निर्णय सही तरीके से ले पायेंगे। सेहत को लेकर बस थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत है। आप अपने कर्जों की भरपाई कर पायेंगे।
वृषभ राशि: आपके दिमाग में नए विचार आयेंगे। खर्चों की अधिकता रहेगी। तनाव की स्थिति बनी रहेगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। धन हानि के आसार रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। छोटी छोटी चीजों को लेकर आप परेशान हो सकते हैं।
मिथुन राशि: आपके लिए आने वाला समय काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके शरीर में ऊर्जा का स्तर शिखर पर रहेगा। किसी पुराने रोग में आराम मिल सकता है। साझेदारी के काम में मुनाफा होने के आसार हैं। विद्या से जुड़ी चीजों में रुकावट आ सकती हैं।
कर्क राशि: कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन मिल सकता है। सीनियर्स का आपको पूर्ण सहयोग मिलेगा। आपकी बुद्धिमत्ता को सराहा जाएगा। नौकरी के लिए किये गये आवेदन से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अपने कार्यक्षेत्र के लिए एक नई रणनीति बना सकते हैं।
सिंह राशि: बुधादित्य योग बन रहा है जिससे आपको लाभ मिलेगा। धन संबंधी परेशानी दूर होने के आसार हैं। वाणी का उचित प्रयोग करके आप धन लाभ कमा पाएंगे। परिवार वालों का भी पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। लेकिन सेहत को लेकर सजग रहें।
कन्या राशि: आपको किसी भी काम में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। लंबी बीमारी से ग्रसित हैं तो आपको कुछ आराम मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें। निवेश करते समय सावधानी बरतें। आपका विरोध भी हो सकता है।
तुला राशि: इस समय आप अपने करियर, लव लाइफ या व्यापार से जुड़े कुछ अहम फैसले ले सकते हैं। भविष्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। पार्टनरशिप में कोई काम शुरू कर सकते हैं। दिमाग में नए नए आइडियाज़ आयेंगे। किसी मित्र से आपको आर्थिक सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि: इस दौरान आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। वहीं सेहत का भी भरपूर साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको विरोध का सामना करना पड़ सकता है। उच्च अधिकारियों द्वारा आपको कष्ट मिल सकता है। कार्य क्षेत्र पर किसी षड्यंत्र का शिकार न हों इसका भी ध्यान रखना जरूरी है।
धनु राशि: बुध का राशि गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षा से संबंधित कार्यों से सफलता हासिल होगी। संतान सुख या सन्तान द्वारा सुख भी प्राप्त होगा। काम के क्षेत्र में भी आप अपनी बुद्धि द्वारा सफलता हासिल कर पायेंगे।
मकर राशि: स्वास्थ्य को लेकर ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी का करियर में विशेष योगदान रहेगा। पिता से धन प्राप्त हो सकता है। माता पिता की सेहत कुछ बिगड़ सकती है।
कुंभ राशि: आपके अंदर आत्मविश्वास भरपूर मात्रा में रहने वाला है। आप उचित निर्णय ले पायेंगे। वाणी द्वारा भी आपको लाभ प्राप्त होगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। रक्त संबंधित रोग परेशान करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ बातों को लेकर विवाद हो सकता है लेकिन आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा।
मीन राशि: आपको अपनी वाणी पर खास संयम बरतना होगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। घरछ परिवार से जुड़े हुए आर्थिक मामलों पर आपका नियंत्रण बना रहेगा। सरकारी कार्यों में लाभ की प्राप्ति होगी।
पंडित संदीप आत्रेय 
  शास्त्री हरिद्वार
📞9389917344

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!