उत्तराखंड ताज़ा

महिला दिवस के अवसर पर थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा महिलाओं के लिए किया गया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

थत्यूड़। गुरुवार को थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी चंबा के निर्देशन में थाना परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के असवर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थत्यूड से समन्वय कर थाने पर तैनात महिला कर्मचारी व थाना क्षेत्र में निवासरत महिलाओं के लिए निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।  डॉ० दीपिका पवार नर्सिंग ऑफिसर दीपेश द्वारा स्वास्थ्य शिविर में आई महिलाओं का स्वास्थ्य चेकअप किया गया साथ ही खान- पान से संबंधित अन्य जानकारियां भी दी।

इस अवसर पर थानाध्यक्ष विनोद कुमार व उप निरीक्षक राहुल थापा द्वारा उपस्थित महिलाओं को साइबर फ्रॉड और महिलाओं से संबंधित अन्य अपराध उनके निराकरण और उनके अधिकारों के प्रति सजगता के बारे में जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य शिविर में अपर उपनिरीक्षक दीपक रावत, महिला कांस्टेबल सोनम, महिला कांस्टेबल कल्पना चौहान, महिला कांस्टेबल सोनिया,हेड कांस्टेबल मेराज आलम, हेड कांस्टेबल सूर्यप्रताप रमोला, कांस्टेबल नरेश तोमर कांस्टेबल महेंद्र कांस्टेबल सुमन होमगार्ड हरीश रावत होमगार्ड गुलाब सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!