उत्तराखंड ताज़ाथत्यूड
स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों को किया जागरूक
थत्यूड़। जौनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत का कफुल्टा में सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद नौटियाल ने ग्राम सभा कफुल्टा में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें गांव के आम रास्तों की सफाई की गई और प्राथमिक विद्यालय कफुल्टा से मुख्य सड़क तक के रास्तो में साफ सफाई की गई और साथ ही गांव के लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया ग्रामीणों ने गांव में सफाई रखनें, शौचालयों को साफ रखने, घरों के आसपास पानी जमा न होने देने आदि के प्रति भी प्रेरित किया गया इस अवसर पर जगमोहन चौहान रतन मणि देवेंद्र वचनदास दीपिका सुयाल बलबीर चौहान मगन दास मनवीर सविंदर किशनदेई पार्वती गीता रीता रमिता पवनी देवी कुंदन सिंह ललिता जयेंद्र उर्मिला मीला कौर सिंह वीना काजल बचनी देवीआदि लोग उपस्थित थे।





