Blog

सोनाक्षी सिन्हा ने ऐसे घटाया था 30 किलो वजन, फॉलो किया था ये खास डाइट प्लान

मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने दो जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई फिल्म दबंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने से पहले सोनाक्षी सिन्हा का वजन 90 किलो से ज्यादा था। सोनाक्षी ने इस दौरान 30 किलो तक वजन कम किया था। 
सोनाक्षी सिन्हा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान खान के कहने के बाद उन्होंने अपने वेट लॉस पर ध्यान दिया था। सोनाक्षी ने इसके लिए शाहिद कपूर के पर्सनल ट्रेनर की मदद भी ली थी। सोनाक्षी ने इसके अलावा हाई प्रोटीन और लो कार्ब वाली डाइट ली थी। 
सोनाक्षी ने वेट लॉस के लिए  हैडस्टेंड रोइंग, पिलाटे, स्किपिंग और बेटल रोप्स का सहारा लिया। इसके अलावा वह स्विमिंग और हॉट योगा भी करती थीं। वहीं, खुद को हाइड्रेट रखने के लिए वह ज्यादा से ज्यादा पानी पिया करती थीं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!