थत्यूड

सेन्दुल गांव मे नागराज के जागडे की धुम

सुनील सजवाण 

थत्यूड़ | लोक संस्कृति के लिए प्रसिद्ध टिहरी जनपद का जौनपुर क्षेत्र के सेन्दुल गांव मे भगवान नाग देवता की ढोली के साथ नागराज का जागडा बडी धुम धाम के साथ मनाया गया| इस अवसर पर रात्री जागरण मे लोक गायिका सीमा चौहान ,सुनील सजवाण, संजना राज व नरेन्द्र नौटियाल के भजनो व सुरेन्द्र कोहली के संगीत पर लोग जमकर थिरके | सीमा चौहान के महासु देवता, नागटिब्बा के नाग देवता, देणा होंया खोली का गणेश, सुनील सजवाण के ए जाणु कभी मधुवन, देवता नाग राजा, फीर बजे दे कन्हेया, और नरेन्द्र नौटियाल के गणेश बन्दना, नागराज व महासु जागर को लोगो ने खुब पसन्द किया| जागडे मे मुख्य अतिथी महाबीर सिहं रांगड अध्यक्ष
गढवाल मण्डल विकास निगम, प्रीतम सिहं पंवार विधायक धनोल्टी, नारायण सिहं राणा पूर्व मन्त्री ,कर्नल अजय कोठियाल युथ फाऊण्डेशन, सुभाष रमोला अध्यक्ष जिला सहकारी संघ, आमेन्द्र विष्ट निवर्तमान सदस्य जिला पंचायत, विटटु कवि अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी, नारायण सिहं पंवार उपाध्यक्ष भाजपा टिहरी, श्याम सिहं पंवार निवर्तमान उपाध्यक्ष जिला पंचायत नागराज मन्दिर समिती के अध्यक्ष सुन्दर सिहं पंवार, शुरवीर सिहं, मेहर सिंह, मनोज पंवार, चन्दन सिहं, खजान सिहं, भरत सिहं, राजेन्द्र सिहं पंवार, बॉबी पंवार, विक्रम ,जयप्रकाश आदी लोग उपस्थित थे| मंच का संचालन प्रसिद्ध मंच संचालक सुनील सजवाण ने किया|


Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!