
- साइबर अपराध और महिला सुरक्षा पर विशेष जागरूकता
- 1930, 1090 और 1098 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
- करीब 160 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने लिया भाग
रिपोर्ट मुकेश रावत
थत्यूड़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, थाना थत्यूड़ पुलिस द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज थत्यूड़ में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को साइबर अपराध, महिला सुरक्षा, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि सोशल मीडिया का सही उपयोग कैसे किया जाए, और साइबर अपराध से बचने के लिए क्या कदम उठाने चाहिए। फ्रॉड कॉल्स से सावधान रहने और साइबर फ्रॉड होने पर 1930 नंबर पर कॉल करने के निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही महिला अपराध की शिकायत के लिए 1090 और बाल अपराध के लिए 1098 नंबरों की जानकारी भी दी गई। छात्रों को *गौरा शक्ति ऐप* के बारे में जागरूक किया गया और उन्हें इन महत्वपूर्ण जानकारियों को अपने परिजनों और रिश्तेदारों तक पहुंचाने के लिए भी कहा गया।



