थत्यूडराजनीति

विधायक प्रीतम सिंह पंवार के थत्यूड़ बाजार पहुंचने पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत।

विधायक प्रीतम सिंह पंवार के स्वागत पर थत्यूड़ बाजार में उमड़ा जनसैलाब

रिपोर्ट—मुकेश रावत

थत्यूड़। ब्लॉक मुख्यालय थत्युड़ मे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर धनोल्टी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक प्रीतम सिंह पंवार का भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने पर विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर धनोल्टी के विधायक प्रीतम सिंह पंवार के थत्यूड़ बाजार पहुंचने पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ व आतिशबाजी करके भव्य स्वागत किया गया। इससे पूर्व रौतुकी वेली व अलमस गांव में भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार का भव्य स्वागत किया गया।


ब्लॉक मुख्यालय के रामलीला मैदान में सर्वप्रथम दीप प्रज्वलित करके पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि मैंने ऐसी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में स्थान रखती है और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास परक अनेक जनकल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर की भाजपा की संस्था ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि भाजपा में प्रत्येक छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ताओं तक का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर धनोल्टी विधानसभा प्रभारी राजेंद्र  जुयाल मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी मुलायम सिंह रावत भाजपा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गौड़ पूर्व प्रमुख कुंवर सिंह पवार भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र राणा थौलधार भाजपा मंडल अध्यक्ष राम चंद्र खंडूरी वीरेंद्र रावत पूर्व मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान श्याम सिंह चौहान जयेन्द्र भाजपा मंडल महामंत्री पृथ्वी रावत रमेश लेख वार देवेंद्र प्रसाद चमोली आदि लोग उपस्थित थे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!