थत्यूड़। शुक्रवार को राo इo काo थत्यूड़ (ढाणा ) मे राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस विद्यालय के सभी स्वयंसेवियों के द्वारा मनाया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय मे निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता तथा विद्यालय मे स्वछता कार्यक्रम व प्लास्टिक उन्मूलन का कार्यक्रम संपन्न किया गया। अधिकांश स्वयंसेवियों ने विभिन्न कार्यक्रम मे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी शरण सिंह राणा ने स्वयंसेवियों को समाज के लिए जागरूक किया व राष्ट्र निर्माण मे उनकी भूमिका के बारे मे बताया। स्वयंसेवियों ने अपने भाषण के माध्यम से स्थापना दिवस की जानकारी व स्वछता पर जोर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य एसo केo सहगल ने स्वयंसेवियों को सामाजिक कार्यों मे उनकी भागीदारी व देश हित मे कार्य के लिए प्रोत्साहित किया, इस कार्यक्रम मे केo एलo शाह ने भी अपने विचार ब्यक्त किए, विद्यालय मे अन्य शिक्षक राजीव कुमार, आरo केo वर्मा,विमल नौटियाल व कई शिक्षक उपस्थित रहे,कार्यक्रम का संचालन, कार्यक्रम अधिo शरण सिंह राणा ने किया।