राशिफल

राशिफल 26 June: जानें कैसा बीतेगा दिन

Untitled 1 copy 9
1. मेष- आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी और बैंकिंग फील्ड से सम्बद्ध जातकों को संघर्ष करना पड़ेगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है।                                              
2. वृष- व्यवसायी सफलता से प्रसन्न रहेंगे। छोटी छोटी बातों का तनाव बना रहेगा। स्वास्थ्य से कष्ट संभव रहेगा। यात्रा का सुअवसर प्राप्त हो सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। नारंगी रंग शुभ है। गो माता को केला खिलाएं। श्री हनुमानचालीसा का पाठ लाभकारी है।
3. मिथुन-आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। आई टी तथा बैंकिंग के जातकों को प्राप्त सफलता से उनका मन हर्षित रहेगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। दाम्पत्य जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। नीला रंग समृद्धि कारक है। श्वांस विकार की संभावनाएं रहेंगी। 
4. कर्क- मीडिया तथा आईटी से सम्बद्ध जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। पॉलिटिक्स के लोग अपने कार्यों से अपने उच्च नेताओं को खुश रखेंगे।छात्रों के लिए आज का दिन संघर्षकारक है। प्यार में कोई अच्छा उपहार प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। लाल रंग शुभ है।
5. सिंह- आज का दिन प्रगतिकारक है। मीडिया और आई टी से जुड़े लोग अपने कार्यों से संतुष्ट रहेंगे। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। परिवार संग घूमने का आनन्द उठाएंगे। आज का शुभ रंग है पीला। दाम्पत्य जीवन अच्छा रहेगा। 
6. कन्या-  दिन उपलब्धियों भरा रहेगा।छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं  में लाभ होगा।धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाएं समाप्त होंगी।वैवाहिक जीवन सफल रहेगा।आज धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे।हेल्थ से दिक्कत हो सकती है।हरा रंग शुभ है।गो माता को केला खिलाएं।
7. तुला- कई समस्याओं का समाधान होगा। धन का आगमन होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जीवन साथी संग खूबसूरत यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख में श्वांस के रोग से परेशानी आ सकती है। नीला रंग शुभ है। बहते जल में तांबा  प्रवाहित करें।                                                                 
8. वृश्चिक- आज व्यवसाय में प्रगति रहेगी।किसी रिश्तेदार से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में जीवन साथी के हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है। लाल रंग शुभ है। श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। 
9. धनु- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी।मीडिया और फ़िल्म फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। लव लाइफ  शानदार रहेगी।पीला रंग शुभ है। श्री हनुमानचालीसा का पाठ करें।
10. मकर- व्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को उनकी  मेहनत का परिणाम मिलेगा।धन का व्यय होगा। मैनेजमेंट और मीडिया फील्ड के जातक संघर्ष के बाद ही अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। हरा रंग शुभ है।हेल्थ बहुत अच्छी नहीं रहेगी ।                      
11. कुंभ- छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय से सम्बद्ध लोग अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। आज छात्र शिक्षा में लाभ की प्राप्ति करेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता  है। लव लाइफ में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। नीला रंग शुभ है । स्वास्थ्य सुख  अच्छा रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें।                                                 
12. मीन – किसी विशेष उद्देश्य की पूर्ति हेतु संघर्षरत रहेंगे। विद्यार्थी सफल रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह का प्रस्ताव रख सकते हैं। श्वांस के रोग से परेशानी हो सकती है। धन का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!