राशिफल

राशिफल 19 June: इस राशि के जातक हेल्‍थ को लेकर रहेंगे परेशान

rashifal
1. मेष- उन्नति की संभावना रहेगी। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आई टी और बैंकिंग फील्ड के लोग सफल रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ से परेशानी हो सकती  है। पीला रंग शुभ है। हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
2. वृष- व्यवसाय में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। आज धन का आगमन हो सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य से कष्ट मिल सकता है। बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
3. मिथुन- छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा। आज प्यार के लिए समय निकाल ही लेंगे। प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको प्रसन्न रखेगा। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।नीला रंग शुभ है। गाय को केला खिलाएं।
4. कर्क- छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। आईटी और मीडिया से सम्बद्ध जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवृद्धि कारक है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। शिव उपासना करें।पीला रंग शुभ है।
5. सिंह- राजनीतिज्ञों को सफलता की प्राप्ति होगी। धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका प्यार भरा रोमांटिक अंदाज  दाम्पत्य जीवन को नव तरंग से भर देगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ अच्छी रहेगी। गरीबों में ऊनी वस्त्रों का दान करें।
6. कन्या- धन का आगमन हो सकता है। नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। आई टी और मैनेजमेंट फील्ड के लोग आज संघर्ष के बाद ही कार्य पूर्ण कर पाएंगे। जॉब में प्रोन्नति के मार्ग में आने वाली बाधाएं समाप्त होंगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य सुख में समस्याएं आती रहेंगी। श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।
7. तुला- व्यवसाय से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। आई टी और बैंकिंग फील्ड में कार्य करने वाले जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ सफल रहेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। नेत्र विकार से कष्ट संभव रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। 
8. वृश्चिक- जॉब में सफलता मिलेगी।प्रेम भरा दाम्पत्य जीवन  सुखद रहेगा। लव लाइफ में सुहाने सफर का एक अलग आनन्द है। आज धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा।शुगर के रोगी सावधानी बरतें। पीला रंग प्रगतिकारक है।
9. धनु- छात्रों के लिए सफलता भरा दिन है। बहुत दिनों से रुके कार्य के पूर्ण होने से मन हर्षित रहेगा। वैवाहिक जीवन आनंदमय रहेगा। पीला रंग शुभ है। हेल्थ से परेशानी रहेगी। बहते जल में तांबे की कोई छोटी वस्तु प्रवाहित करें।
10. मकर- वकालत तथा प्रशासन से सम्बद्ध लोग सफल रहेंगे। आईटी और मीडिया के जॉब में संघर्ष रहेगा। किसी विवाद से दूर रहने का समय है। लव लाइफ बेहतर रहेगी। हरा रंग शुभ है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। उड़द का दान करें। हनुमान जी की पूजा करें।
11. कुंभ- आज का दिन बहुत सफल रहेगा। व्यवसाय में आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। धन की प्राप्ति की संभावना रहेगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक अपनी मेहनत से अपने उच्चाधिकारी को प्रसन्न करेंगे।छात्र सफलता की प्राप्ति करेंगे।लव लाइफ शानदार रहेगी। सफेद आज का आपका शुभ रंग है। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी। हनुमान जी की पूजा करें।
12. मीन- छात्र नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। शुगर से प्रभावित लोग सावधानी बरतें। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतें। पीला रंग शुभ है। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!